गोकलपूर बाल सुधार गृह से 8 नाबालिग अपचारियों ने चौकीदार से मारपीट कर हुए फरार सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,बाल सुधार गृह में मचा हड़कप
8 minor delinquents from Gokalpur Juvenile Reformatory Home beat up the watchman and escaped, caught on CCTV camera, commotion in Juvenile Reformatory Home

जबलपुर के रांझी थानांतर्गत गोकलपुर स्तिथ बाल सुधार गृह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाल सुधार गृह में विभिन्न अपराधो में निरुद्ध 8 बाल अपचारियों के द्वारा प्लानिंग बनाते हुए चौकीदार के ऊपर ताले से हमला कर उसे कमरे में बंद करते हुए छत के रास्ते फरार हो गए।जैसे ही बाल सुधार गृह की अधीक्षका को इसकी जानकारी लगी तत्काल उन्होंने रांझी पुलिस को सूचना दी।वही मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा चौकीदार से संबंधित घटना की वृस्तित जानकारी लेते हुए फरार अपचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है।वही पुलिस को जानकारी लगी की बाल अपचारियों के द्वारा शोभापुर क्षेत्र से बाइक चोरी की और उसमे फरार हुए ।एवं कुछ अन्य जगह से फरार हो गए।वही पुलिस के द्वारा फरार हुए बाल अपचारियों के घरों में टीमें लगाकर निगरानी कार्रवाई जा रही है।पुलिस को आशंका है की भागने के बाद बाल अपचारी अपने घर आने की कोशिश करेंगे। कुछ जगह के सीसीटीवी पुलिस को प्राप्त हुए हैं।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



