Azamgarh news:1 महीने से जला ट्रांसफार्मर सैकड़ो घर अंधेरे में

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्राबाजार/आजमगढ़: विद्युत उपखंड मुहम्मदपुर आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव रानीपुर रजमो में बिजली सप्लाई मोहम्मदपुर उप केंद्र से की जाती है जिसमें 200 घरों की बस्ती में 25 के वीए का ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी गई है जो 11 सितंबर को ट्रांसफार्मर जल गया ग्राम वासियों ने 13 सितंबर को उप खंड मोहम्मदपुर पर आकर शिकायत दर्ज कराई एक दिन बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया जैसे ही सप्लाई दी गई 1 घंटे बाद ट्रांसफार्मर जल गया पुन: ग्राम वासियों ने आकर शिकायत दर्ज कराई तो 5 दिन बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया और गर्म करने के लिए सप्लाई दी गई   तुरंत बाद ही ट्रांसफार्मर जल गया 1 महीने बीत गए 200 घरों की बस्ती के लोग एक महीने से अंधेरे में है ग्राम वासी प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में हैडि ल का चक्कर लगा रहे हैं खंड विद्युत अधिकारी से दिनांक 3.10.2023 को ट्रांसफार्मर लगाने हेतु प्रार्थना पत्र दिए  तो जेई संदीप कुमार ने बताया मैं अपनी कार्रवाई कर दिया हूं इसके आगे मैं कुछ नहीं बता सकता ट्रांसफार्मर आएगा या नहीं मेरी जिम्मेदारी नहीं है एक मोबाइल नंबर देकर पल्ला झाड़ लिए जब उस नंबर से  संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला 200 घर महिनो से अंधेरे में डूबे हुए हैं अधिकारी बे खबर है इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, राम जी प्रसाद, पंकज, राहुल ,सचिन, गोविंद, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, संदीप ,अंकित, आनंद ,संतोष कुमार, सूरज ,शशि कपूर ,दीपक, बेचन लाल ,रविंद्र कुमार, राम अवध, विपिन, महेंद्र कुमार ,करन कुमार ,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button