इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का चेयरमैन पति डॉक्टर अतहर अंसारी ने किया शिलान्यास

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही।नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 कजियाना अंतर्गत स्टेशन रोड के उत्तरी पटरी प्रशांत गुप्ता के मकान से वकील खां के मकान तक पटरी पर इंटल लाकिंग निर्माण का रविवार चेयरमैन पति डॉक्टर अतहर अंसारी ने फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया।इस दौरान डॉक्टर अतहर अंसारी का मोहल्ले वालो ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया, उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड के जल निकासी के लिए बेहतर प्रबंध हो गया है। पटरियों पर इंटर लाकिंग है लेकिन प्रशांत गुप्ता के मकान से लिप्पन तिराहे तक पटरी क्षतिग्रस्त स्थिति में थी जिसके लिए अलग अलग टेंडर कराया गया है। आज 5.90 लाख की लागत से 80 मीटर इंटर लाकिंग पटरी निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में विकास कार्य हो रहा है। नगर में पेयजल व सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। उन्होंने बताया कि अन्य रोडो के पटरियां जहां निर्माण की आवश्यक है उस क्षेत्र के सभासद प्रस्ताव दे रहे है वहा भी कार्य होगा। इस दौरान पूर्व सभासद शफीक राइन, सेवालाल चौरसिया, सुजीत चौरसिया, शहबाज खां, महफूज खां आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button