बहुजन समाज पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा द्वारा कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर अभिवादन सभा का आयोजन
कल्पना सिनेमा हाल एल बी एस मार्ग कुर्ला (प.) में होगा बड़ा आयोजन, उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा के पहुंचेंगे कार्यकर्ता

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
बसपा संस्थापक काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्तूबर को उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा के तरफ से अभिवादन सभा का भव्य आयोजन किया गया है। उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा के कार्यकर्ताओ द्वारा कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य के अवसर पर भव्य अभिवादन सभा का कार्यक्रम का आयोजन कुर्ला (प.) में किया गया है। इस आयोजन में पूरे उत्तरमध्य मुंबई जिल्हा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, को भी शामिल होने बुलाया गया है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अड. संदीप ताजने मुंबई प्रदेश अध्यक्ष
प्रा. प्रवीण धोत्रे मुंबई प्रदेशमहासचिव विनोद मोरे उत्तर मध्य मुंबई जिल्हाध्यक्ष शाहिद शेख उत्तर मध्य मुंबई जिल्हा प्रभारी अजय कापडणे कुर्ला विधानसभा के प्रभारी रियाज भाई शेख कुर्ला तालुका अध्यक्ष नितीन भोसले उपाध्यक्ष मकसूद अली सैय्यद सचिव मुबिन भाई शेख महासचिव रहीम खान अध्यक्ष कालिना विधानसभा अक्षय पगारे अध्यक्ष कुर्ला विधानसभा फारुख शेख ने सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो को बढ -चढकर उपस्थित होने की अपील की है।



