भिवंडी मनपा आयुक्त अजय वैद्य का तबादला, मनपा प्रशासक व आयुक्त के रुप में मिले अनमोल सागर
Bhiwandi Municipal Commissioner Ajay Vaidya transferred, Anmol Sagar appointed as Municipal Administrator and Commissioner
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी महानगरपालिका मनपा के नए आयुक्त के रूप में अनमोल सागर के नियुक्ति के बाद उन्होंने अपना पदभार सम्हाल लिया है। लातूर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत अनमोल सागर ने भिवंडी मनपा आयुक्त अजय वैद्य को राज्य सरकार के निर्देश पर इस पद से तबादला कर दिया है। मंगलवार देर शाम राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव व्ही. राधा के हस्ताक्षर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए। इस बदलाव से पालिका प्रशासन में हलचल मच गई है। अजय वैद्य की नियुक्ति भिवंडी महानगरपालिका आयुक्त के रूप में १२ जुलाई २०२३ को हुई थी। उन्होंने लगभग १७ महीने इस पद पर काम किया। लोंगों का मानना है कि भिवंडी मनपा प्रशासन काल में फैले मनमानी कार्यभार, व्यापक रूप से फैले भष्ट्राचार की गूंज प्रशासन तक पहुँच रही थी।