बजट मध्मम वर्ग के लिए लाभकारी, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कर-मुक्त : जितेंद्र सिंह

[ad_1]

अहमदाबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि संसद में पिछले दिनों पेश आम बजट से लोगों को काफी लाभ होगा। साथ ही, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

अहमदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय के लोगों को हमारी सरकार ने कर राहत प्रदान करने का फैसला किया है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कर-मुक्त हो गया है। अब उन्हें करों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं रही। वहीं, 12 लाख रुपये से अधिक आय वालों के लिए कर का बोझ भी कम हुआ है।

उदाहरण के लिए, जहां किसी को 2014 से पहले 12 लाख रुपये से अधिक की कमाई पर 5.5 लाख रुपये देने पड़ते थे, आज उन्हें 24 लाख रुपये पर केवल तीन लाख रुपये देने होंगे। आने वाले दिनों में हमारी सरकार और भी तमाम बड़े फैसले करेगी, जिससे आम जनमानस को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का भविष्योन्मुखी विजन देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बजट के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। विकसित भारत का भी संकल्प इस बजट में है। पहले मध्यम वर्ग को लेकर ऐसा कहा जाता था कि बजट में उसकी उपेक्षा होती रही है, लेकिन इस बार हमारी सरकार ने मध्यम वर्ग को काफी राहत दी है। कांग्रेस की सरकार में ढाई लाख रुपये के ऊपर टैक्स लगता था, उससे निजात मिली है।

बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी बजट को “संतुलित” बताया था। उन्होंने कहा था कि पहले हमें दो लाख रुपये तक की आय पर कर छूट मिल रही थी, अब इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। पहली बार मध्यम वर्ग को इतने बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button