कपूरी ग्राम सभा में मनाया गया विश्वनाथ भगवान के मंदिर का वार्षिक उत्सव।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
सलेमपुर ,देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कपूरी में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी बाबा विश्वनाथ के मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया , विश्वनाथ मंदिर में उत्सव के प्रथम दिन मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ दूसरे दिन मानस पाठ समापन के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि रामायण मणि त्रिपाठी संपूर्ण आनंद संस्कृत विश्वविद्यालय तथा जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे रहे कार्यक्रम के, समापन दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित आगंतुक अतिथियों को आयोजन रामनयन मणि त्रिपाठी ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि यह परम सौभाग्य का विषय है कि जब से भगवान भोलेनाथ का मंदिर बना है तब से निरंतर रामनयन मणि जी द्वारा इस मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है मैं भी सौभाग्यशाली हूं कि भगवान के इस मंदिर का दर्शन किया आगे उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य है मंदिर निर्माण करना और मंदिर का वार्षिक को उत्सव करना इसके लिए मैं रामनयन मणि त्रिपाठी जी को शुभकामनाएं देता हूं यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे यह भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं ।, कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे ने संबोधित किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम मनोहर मणि त्रिपाठी, वेदाचार्य गंगाधर शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, रामायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे, सहित क्षेत्र के गणमान्य काफी संख्या में उपस्थित रहे समापन समारोह के अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम का संचालन रामनयन मणि त्रिपाठी ने किया, कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों के प्रति मणि जी ने धन्यवाद व्यापित किया।



