फीस न चुका पाने के कारण एक बच्चे को एग्जाम देने से वंचित

जबलपुर के विजडम वैली स्कूल शास्त्री नगर में एक बार फिर से फीस न चुका पाने के कारण एक बच्चे को एग्जाम देने से वंचित रखा गया इस दौरान उसे पूरे दिन एक अकेले कमरे में बंद कर रखा गया जिससे बच्चा काफी डर गया और घर पहुंचने के बाद दोबारा स्कूल न जाने की बात करने लगा बच्चों के व्यवहार से चिंतित मां-बाप काफी घबरा गए उन्होंने पाया कि उनका बच्चा काफी गुमसुम और शर्मिंदगी महसूस कर रहा था और किसी से भी खुलकर बात नहीं कर रहा था इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित मां-बाप ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दोषी स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उल जरूर फीस बढ़ाकर अवैध वसूली की जा रही है इसके साथ-साथ वे बच्चों के अंदर हीन भावना पैदा कर रहे हैं जिसके चलते आने वाले समय में बच्चे कुछ गलत कदम भी उठा सकते हैं उन्होंने मांग की है कि ऐसी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



