अभिनेत्री वैभवी शांडिल्य ने रचाई सिनेमैटोग्राफर हर्षवर्धन संग शादी

[ad_1]

चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वैभवी शांडिल्य शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वैभवी ने खास दोस्त-बॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर हर्षवर्धन जे पाटिल के साथ सात फेरे लिए और जिंदगी भर के लिए उनका हाथ थाम लिया।

तमिल फिल्म ‘सक्का पोडु पोडु राजा’ और कन्नड़ फिल्म ‘गालीपाटा 2’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री ने कोल्हापुर में एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

शनिवार को वैभवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रशंसकों को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से हर्षवर्धन और मैंने प्यार और साथ के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की है। सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।”

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शादी 21 फरवरी को कोल्हापुर में हुई। चूंकि उनके कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य वहीं रहते हैं, इसलिए उन्होंने यह स्थान चुना। हर्षवर्धन बॉलीवुड में सिनेमैटोग्राफर हैं और दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए।

शादी में केवल करीबी लोग शामिल हुए। हर्षवर्धन ने अपने दोस्तों और परिवार द्वारा शूट किए गए शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें शादी और उससे जुड़े समारोहों की झलक दिखी।

वैभवी शांडिल्य ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘जानिवा’ से की थी। तमिल में उन्होंने ‘सक्का पोडु पोडु राजा’ से डेब्यू किया, जिसमें वह संथानम के साथ नजर आईं। यह फिल्म हिट साबित हुई। उन्होंने ‘सर्वर सुंदरम’ में भी काम किया, जिसमें संथानम एक रसोइए की भूमिका में हैं, हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी वैभवी ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने राज विष्णु से डेब्यू किया और फिर ध्रुव सरजा स्टारर ‘मार्टिन’ में मुख्य भूमिका निभाई।

–आईएएनएस

एमटी/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button