आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर बने केविन पीटरसन

[ad_1]

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का मेंटॉर बनाया गया है। 44 साल के पीटरसन मुख्य कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ मिलकर काम करेंगे। अभी डीसी को कप्तान की घोषणा करनी बाकी है।

यह पीटरसन का आईपीएल में पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा। वह अंतिम बार 2016 में इस लीग में खेले थे। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक बेहतरीन मौका है और मैं टीम से जुड़ने और लड़कों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

पीटरसन ने 2014 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की 14 मैचों में कप्तानी की थी। हालांकि उस साल टीम सिर्फ दो मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे आई थी। इस दौरान उनकी टीम के सहमालिक और जीएमआर समूह के प्रमुख किरण कुमार ग्रांधी से अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते बन गए। पिछले साल सितंबर में पीटरसन ने हैंपशायर काउंटी क्लब और जीएमआर समूह की एक डील होने में मदद की थी।

पीटरसन ने कहा, “आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने की अच्छी यादें मेरे पास हैं। मैंने 2012 सीजन के दौरान वेणु (वेणुगोपाल राव) के साथ मैच भी खेला है। तो उनसे जुड़कर और फ्रेंचाइजी के साथ नया अध्याय शुरू करके मुझे अच्छा लग रहा है।”

हाल ही में बदानी, राव और मुनाफ के कोचिंग स्टाफ ने दुबई कैपिटल्स के साथ मिलकर आईएल टी20 का खिताब जीता है, जो कैपिटल्स का फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में पहला खिताब है।

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button