हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक समेत पांच नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

[ad_1]

चंडीगढ़, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह फैसला लिया।

निष्कासित नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।

हरियाणा कांग्रेस की ओर से गई यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है। इससे पहले पार्टी ने 20 फरवरी को अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने सात नेताओं क्रमश: तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

–आईएएनएस

एफजेड/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button