दिल्ली प्रीमियर लीग: हिन्दुस्तान और नेशनल यूनाइटेड की आकर्षक जीत

[ad_1]

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। डीएसए प्रीमियर लीग में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय वायु सेना को 3-2 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए l यहां नेहरू स्टेडियम परिसर पर खेले गए कांटे के मुकाबले में विजेता के लिए युमनाम गोपी सिंह ने दो शानदार गोल जमाए l एक गोल विल्बर्ट मेते ने किया l पराजित वायुसेना के गोल मनदीप सिंह और सैमुअल वंकल्पेका ने किए l

दिन के दूसरे मुकाबले में हिंदुस्तान ने एक और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तरुणसंघा को प्लेयर ऑफ द मैच के लालरोशंगा के गोल से 1-0 से हराया l

नेशनल और हिंदुस्तान ने पिछले कुछ प्रदर्शनों को भुला कर जीत का सिलसिला बनाए रखा है l पिछले मुकाबले में हिन्दुस्तान ने पिछली विजेता गढ़वाल हीरोज पर शानदार जीत दर्ज की औऱ आज तरुणसंघा को भी पीट कर वाह वाही लूटी l नेशनल की जीत का हीरो एक बार फिर गोपी सिंह रहा l आज के नतीजों से हिंदुस्तान और नेशनल खतरनाक जोन में जाने से बच चुके हैं l

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button