Azamgarh news:भू अभिलेख निर्माण की बैठक में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/ आज़मगढ़:बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज विकास खण्ड अंतर्गत राजस्व ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम में खतौनी निर्माण को लेकर हुई बैठक में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।विगत तीन दशक से अधिक समय बाद उक्त गांव के कास्तकारों में भू अभिलेख तैयार होने की उम्मीद एक बार फिर जग गयी है। मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ द्वारा चकबंदी विभाग को दिये गये पत्र में उक्त गांव की नवीन खतौनी को आधा-अधूरा तथा संदिग्ध बताये जाने के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर चकबंदी एवं चकबंदी से पूर्व के अभिलेखों व अन्य सभी अभिलेखों का परीक्षण कर ग्राम पंचायत में बैठक कर ग्राम वासियों से उनके अभिलेखों को प्राप्त कर उनका परीक्षण करते हुए बटे खातों के साथ-साथ संपूर्ण खातों को शुद्धता के साथ तैयार कराए जाने का निर्देश दिया गया था । निर्देश के क्रम में बुधवार को राजस्व लेखपाल एवं चकबंदी विभाग की गठित टीम द्वारा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुँच कर पुरानी खतौनी को लोगों के समक्ष पढ़ा गया तथा अवगत कराया गया कि यदि किसी को किसी भी खाते अथवा गाटे में कोई त्रुटि दिखती हो तो साक्ष्य संबंधित दस्तावेज को सक्षम अधिकारी के पास प्रस्तुत करें। इस मौके पर तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे, राजस्व निरीक्षक महेंद्र उपाध्याय, लेखपाल सुधीर कुमार जायसवाल व चकबंदी विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button