Azamgarh news:खाड़ी देश में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गंभीरपुर निवासी एक व्यक्ति की खाड़ी देश में लगभग एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जिसका शव बृहस्पतिवार को उसके घर पहुँचा, शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताते चले कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी श्री राम 40 वर्ष पुत्र छबिलाल लगभग 10 वर्षों से खाड़ी देश में रहकर मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ घर आया था और पुनः खाड़ी देश चला गया श्री राम की 13 अक्टूबर को ओमान (मस्कट) मे एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।जिसकी सूचना मस्कट में रह रहे मृतक के चचेरे भाई राम अवध को मिली राम अवध मौके पर पहुंचे और सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव बुधवार को जहाज से लखनऊ ले आये और शव को लखनऊ से कार द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7:00 उसके घर ले आये । मृतक श्री राम का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री है। पत्नी उर्मिला देवी व बच्चे करो रो कर बुरा हाल था ।मृतक श्री राम की बड़ी पुत्री प्रियंका की शादी मई माह में होने वाली थी और मृतक मई माह में वह घर आने वाला था लेकिन बिटिया की शादी के पूर्व ही उसका शव घर पर आया परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर लोगों का उनके घर पर सुख संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा शोक संवेदना देने वालों में मुख्य रूप से हरि प्रकाश मास्टर, संतोष प्रधान ,डॉ राजनाथ ,बाबूराम यादव, मेवा लाल ,नंदलाल ,अशोक, अरविंद मास्टर ,शंकर कनौजिया आदि लोग मुख्य रूप से थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button