पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित विशेष किशोर पुलिस इकाई (एएचटीयू) की मासिक समीक्षा बैठक

आज़मगढ़ जिले के रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजगमढ़ की अध्यक्षता में SJPU व AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशामुक्त आभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैगिंक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घण्टे के अन्दर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना,बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन, जे0जे0एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी रिमाण्ड लेने हेतु सादे वस्त्र में आने, जे0जे0 एक्ट की धारा 24 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई,उक्त बैठक में थाना AHTU के प्रभारी निरीक्षक श्री अभयराज मिश्र,डिप्टी सीएमओ डॉ0 ए0 के0 चौधरी,श्रम विभाग के विशाल श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, अभियोजन अधिकारी विपिनचन्द्र भास्कर,जे0जे0बी0 सदस्य श्री रवि प्रताप सिंह,जन विकास संस्थान, आली संस्था, वन स्टॉप सेन्टर, RPF/ GRP, DCRB, थानों के बाल कल्याण अधिकारी/सहायक बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना AHTU के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button