प्राथमिक विद्यालय बेहरा डाबरमें वार्षिकोत्सव मनाया गया। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

भटनी, देवरिया। प्राथमिक विद्यालय बेहरा डाबर में वार्षिकोत्सव खेलकूद आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव ने दीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव ने कहा की विद्यालयों में कार्यक्रम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक जिला संयोजक शशि किरण ने कहां कि विद्यालय कार्यक्रम होने से बच्चों के नेतृत्व क्षमता के साथ उनका संपूर्ण विकास होता है । इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।बच्चों द्वारा लोक नृत्य फरूही धोती बनियान पर मुकेश शनि सोनू आनन्द सत्यम द्वारा फरूहाई नृत्य प्रस्तुत किया गया उसे उपस्थित । कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक स्वतंत्र तिवारी ने बच्चों को पुरस्कार , देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अमीन अंसारी, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ सहायक अध्यापक रामसेवक शर्मा, पंकज यादव ,सुनीता देवी ,प्रेमलता, सरोज यादव, रोशनी चौहान, श्रेया, पवित्र, नंदिनी ,अंजलि, लक्ष्मी गुप्ता ,गुड़िया ,आकृति आनंद ,साक्षी, संध्या ,संजना श्रेया आसमीन पवित्र लक्ष्मी शिवानी अयान अनिकेत जीतू राजू दिव्यांशु गुड़िया कमलावती तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशि किरण ने किया कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों के प्रति स्वतंत्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button