भाजपा जिला अध्यक्षों की आज होगी सूची जारी जिला भाजपा कार्यालय से की जाएगी घोषणा

The list of BJP district presidents will be released today and will be announced from the district BJP office

आज़मगढ़।भाजपा जिलाध्यक्षों की पहली सूची आज रविवार को घोषित होगी। सांगठनिक रूप से उत्तर प्रदेश के 98 जिलों में जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 80 से 75 जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। चयनित जिलाध्यक्षों की सूची पहले ही केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है। शेष जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव बाद की जाएगी। इसके लिए आज़मगढ़ में जिला कार्यालय पर दोपहर दो बजे बैठक बुलाई गई हैं और उससे पहले ही चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच जाएंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष किसे बनाया जा रहा है, इस बारे में उनको भी नहीं बताया गया है। कार्यालय पर बैठक के दौरान ही दो बजे उनके व्हाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम भेजा जाएगा।

आज़मगढ़ सदर में 56, लालगंज में 43 ने लोगों ने आवेदन दिया है

आज़मगढ़ में भाजपा सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया है जबकी लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया है। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। 2 सप्ताह पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचितों समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई।
पिछड़ा व सवर्ण पर फिर दांव को लेकर प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने होली से पहले ही सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ ही पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पत्र जारी किया था। जिसमें 16 मार्च को जिलाध्यक्ष की घोषणा जिलों में जाकर ही करने के लिए कहा गया था। प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश के बाद आज़मगढ़ में जिला कार्यालय पर रविवार को दोपहर दो बजे पदाधिकारियों की बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी और इस तरह जिलाध्यक्ष के लिए इंतजार खत्म हो जाएगा। कयास लगाये जा रहे हैं कि आज़मगढ़ और लालगंज में पार्टी पिछड़ा व सवर्ण को ही जिलाध्यक्ष बनाएगी।

जिलाध्यक्ष को लेकर असंतोष न हो, नेताओं को समझाया जा रहा

जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कुछ पदाधिकारी असंतोष जता सकते हैं तो कुछ विरोध भी जता सकते हैं। इसलिए बैठक में जिनको बुलाया जा रहा है, उनको पहले ही समझाया जा रहा है कि अगर उनको जिलाध्यक्ष के नाम पर कोई आपत्ति हो तो वह सार्वजनिक तौर पर अपनी बात नहीं रखेंगे। वह अपनी बात बाद में चुनाव अधिकारी के सामने रख सकते हैं। हालांकि संगठन का फैसला ही मान्य होगा, मगर इस तरह भी पहले ही नेताओं को समझाया जा रहा है।फिलहाल प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार रविवार को दोपहर दो बजे जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे। संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी करेंगे। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निर्वतमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button