गाजियाबाद;हिन्दू रक्षा दल का स्थापना दिवस एवं पिंकी भैया का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा

Ghaziabad: Foundation Day of Hindu Raksha Dal and Birthday of Pinky Bhaiya will be celebrated in a grand manner.

गाजियाबाद। हिन्दू रक्षा दल के स्थापना दिवस एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भैया श्री पिंकी भैया जी के जन्मदिवस के अवसर पर वृंदावन गार्डन बैंक्वेट हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर 5,100 लोगों के साथ भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा एवं सनातन समाज के लोग शामिल होंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा HRD ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 5,100 लोगों के साथ होने वाला सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सनातन समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।वहीं क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा HRD कुलदीप राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भैया श्री पिंकी भैया जी के जन्मदिवस का यह आयोजन संगठन की एकजुटता और सनातन समाज की सहभागिता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और तैयारियां लगातार जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button