आजमगढ़ :सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर पत्नी हुई घायल, पत्नी को उठाने के बजाय पति साफ करने लगा मिट्टी लगी पायल

मामला बिलरियागंज नगर पालिका क्षेत्र का

रिपोर्ट: रोशन लाल

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला अंतर्गत स्थित नगर पालिका परिषद बिलरियागंज क्षेत्र में मंगलवार को अपराहन 1:30 बजे के आसपास पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ठोकर लगी जिससे बाइक पर बैठी महिला गिर के घायल हो गई। उस बीच उसका पति महिला को उठाने से पहले उसके पैर की पायल मे लगे कीचड़ को साफ करने लगा जिसे देखकर आसपास खड़े लोग आक्रोषित भी हुए और दौड़कर गिरी हुई बाइक को खड़ी किया तथा घायल महिला को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं यह घटना क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button