Azamgarh :सूचना के आधार पर अंतर्राज्जीय गांजा तस्कर दो कुंतल 80 किलोग्राम गाजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना के आधार पर अंतर्राज्जीय गांजा तस्कर दो कुंतल 80 किलोग्राम गाजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह व फील्ड यूनिट वाराणसी स्पेशल टास्क फोर्स टीम प्रभारी पुनीत परिहार मय हमराह की संयुक्त पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक नं0- HP64B6043 थाना खानपुर जिला गाजीपुर की तरफ से मेंहनाजपुर की तरफ आ रही है उसमें कुछ संदिग्ध है । इस पर उपरोक्त सम्पूर्ण पुलिस बल के साथ मेंहनाजपुर औड़िहार रोड पर पूरब का पूरा वन्सू राम मास्टर के घर के सामनें संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाने लगी कि समय 01.40 AM पर एक संदिग्ध ट्रक आया जिसे टार्च की रोशनी से इशारा कर रूकवाया गया तथा वाहन चालक से उसका नाम पता पूछते हुए ट्रक में लदे सामान के विषय में पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरा नाम भूपेन्द्र कुमार S/O शिव सिंह निवासी कागड़ा घाट ग्राम पलहेच थाना कड़ाघाट जनपद सोलन हिमांचल प्रदेश उम्र 30 वर्ष हैं। पूछताछ पर उसने बताया कि गाड़ी में प्लास्टिक दाना लोड हैं जिसे असाम से दिल्ली ले जा रहा हूँ, यह कहते हुए घबड़ा रहा था । शक होने पर नियमतः जब यह पूछा गया कि असाम से दिल्ली जाने का मार्ग छोड़कर इधर कहा जा रहे हों इस पर कुछ देर मौन रहने के बाद बताया कि साहब मुझसे गलती हो गयी हैं मैने असाम से 14 बोरी में 28 पैकेट गाँजा भी गाड़ी में लाद लिया हैं,तत्काल राजपत्रित अधिकारी को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालक के गाड़ी की तलाशी लेने पर 14 बोरी में 28 पैकेट गांजा कुल (02 कुन्तल 28 किलो ग्राम) गांजा प्राप्त हुआ । अभियुक्त को समय सुबह करीब 04.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द कुमार उपरोक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह गाड़ी ट्रक नं0- HP64B6043 मेरे नाम से है इसका मालिक मैं ही हूं । मैं अपनी गाड़ी में असाम से माल लादकर दिल्ली गाड़ी लेकर जाता हूं। यह माल असम ले लेकर आ रहा हूं । यह माल रास्ते में देते हुए मैं दिल्ली चला जाता । मैं यह काम कई बार कर चुका हूं । आज पहली बार पकड़ा गया हूं । मैं अपने लाभ के लिए जब भी आता जाता हूं तब गांजा लेकर आता जाता हूं।



