बैतूल:आईपीएल के सट्टा खबाड़ अक्षय तातेड ने हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में कि भाजपा ज्वाइन
युवाओं को आईपीएल सट्टे की दुनिया में लाने वाले समाजसेवी अक्षय तातेड ने कल भाजपा ज्वाइन की:हेमंत शरणम गच्छामि
(मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट)
Betu News चुनावी दौर है भाजपा और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का आना और जाना लगा हुआ है लेकिन इस बीच ऐसा हुआ कि आईपीएल का सट्टा खबाड़ अक्षय तातेड ने भाजपा उम्मीदवार हेमंत खंडेलवाल की मोजुदगी में भाजपा में शामिल हुए।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जो लोग अक्षय तातेड की यात्रा में शामिल थे उन्हें खुद नहीं पता था कि उन्हें कहां लेकर जाया जा रहा है चर्चा यह भी है कि लोगों को पैसे देकर भीड़ इकट्ठी करी गई थी। अक्षय के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को फायदा हो या ना हो लेकिन एक बहुत बड़ा नुकसान जरूर हो सकता है क्योंकि अक्षय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश देखा जा सकता है। अक्षय को गंज पुलिस के द्वारा 17/4/2021 की शाम को आईपीएल के केस में गिरफ्तार किया गया था । इसके पूर्व भी उन पर एक केस दर्ज है। जिसमें किसी परिवार के द्वारा सुसाइड करने का मामला दर्ज हैं । अक्षय तड़ला की यात्रा में जो लोग इकट्ठा हुए थे। उसमें से एक तथाकथित व्यक्ति गोवंश हत्या का दोषी पाया गया था। कांग्रेस के सुभाष राठौर के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जो भाजपा गौवंश की रक्षा करने का दम्भ भरती है। सार्वजनिक रूप से गौ पूजन कर अपने आपको गौरक्षक और गौ माता का हितैसी बताती है। उसी भाजपा का दोहरा चरित्र उस समय सामने आ गया जब 1 हजार लोगों को भाजपा में शामिल कराए जाने का कथित समाचार और फोटो मीडिया में सार्वजनिक किए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष राठौर ने अपने द्वारा जारी बयान में इसका खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी के फोटो सहित 1000 लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों के फ़ोटो में गौमाता को वो हत्यारा साफ नजर आ रहा है। जिसे कुछ ही दिनों पहले खण्डारा ग्राम के समीप कत्ल खाना संचालित करने और गौ मांस के विक्रय किये जाने के आरोप में पकड़ा गया था। मौके से पुलिस ने गौमांस समेत अन्य सामग्रियां जब्त की थी। क्या भाजपा ये बताने का प्रयास करेगी कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वो इतना नीचे गिर जाएगी कि अपने फायदे के लिए गौ माता के हत्यारों से भी हाथ मिलाने पर उसे मजबूर होना पड़ रहा है। यदि ऐसा है भी तो क्या जनता के सामने भाजपा अपने आप को गौरक्षक और गौ भक्त होने का सिर्फ नाटक ही करती आई है। श्री राठौर ने अपने बयान में बताया है कि, भाजपा अपने कुत्सित इरादों को अमली जामा पहनाने के लिए आम जनता को गुमराह करने से बाज आये। क्योंकि हमेशा भाजपा अपने आपको गौमाता का हितैषी बताने से नहीं चूकती और अपने आप को गौ माता का सबसे बड़ा पैरोकार होने का दम्भ भर्ती है। भाजपा में शामिल होने वालों में गौमाता का कातिल जिसका नाम शाकिर बताया जा रहा है। वो फोटो में अपना हाथ उठाकर शपथ लेता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस आरोपी सहित अन्य आरोपियों को भी गौ माता की हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी बनाया था। जिसका प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन अब इसी गौ हत्यारे को भाजपा अपने फायदे के लिए हाथोंहाथ ले रही है। सार्वजनिक हो रहे इस मामले पर अब भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए कि क्या वे गौ माता के भक्त हैं या फिर गौ माता के हत्यारों के शुभचिंतक।