आजमगढ़:नवोदय पब्लिक स्कूल जीयनपुर में रिपोर्ट कार्ड हुआ वितरित

Azamgarh: Report cards distributed in Navodaya Public School, Jeyanpur

रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिले।

आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल पर रिपोर्ट कार्ड हुआ वितरित रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिले।जानकारी के अनुसार शनिवार को नवोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह अधिशाषी अधिवक्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में सगड़ी की पूर्व विधायक बंदना सिंह, मनोज सिंह,योगेंद्र सिंह,राकेश सिंह व पुरुषोत्तम यादव नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर मौजूद रहे है वहीं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम पर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड और मेडल देकर अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रिंसिपल राजवंत सिंह ने किया साथ ही साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं बच्चों का उत्साह वर्धन किया इस मौके पर चांदनी मौर्या ,शिवांगी मोदनवाल,प्रीति रजक,कुमकुम,तुलसी ,अंजली शिवम , आदि लोग मौजूद रहे अंत में विद्यालय के एमडी सूर्यनाथ मौर्या ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button