आजमगढ़:भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल खुलना एक अनोखी पहल,मेडिक्स हास्पिटल में चौबीस घंटे स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा किया जायेगा ईलाज
Azamgarh: BJP District President inaugurated the hospital, opening a hospital equipped with modern facilities in the rural area is a unique initiative, specialist doctors will provide treatment round the clock in Medics Hospital

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:अहरौला, ब्लॉक अन्तर्गत बस्ती भुजबल जैसे एक छोटे से कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिक्स हास्पिटल का गुरुवार को भाजपा वर्तमान जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह द्वारा सामुहिक रूप से शुभारंभ किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस हास्पिटल खोलना एक महत्वपूर्ण पहल है ऐसी जनकल्याणकारी पहल के लिए मैं पूर्व प्रधान चन्द्र शेखर सिंह को शुभकामनाएं देता हूँ हास्पिटल के डाइरेक्टर अनीस अहमद ने बताया कि बचपन से ही मेरी सोच थी कि एक हास्पिटल खोल कर क्षेत्रवासियों की सेवा करू मेरे सपने को पूरा करने के लिए गाँव के पूर्व प्रधान चन्द्र शेखर सिंह ने मेरा पूरा सहयोग किया जिनके देखरेख में शनिवार को हास्पिटल का शुभारंभ हुआ उन्होंने आगे बताया कि इस स्पेशलिटी अस्पताल में आधुनिक लैब से सभी प्रकार के जांच, सामान्य चिकित्सा ,महिला एवं शिशु चिकित्सा,सर्जरी एवं किसी भी प्रकार के मरीजों की आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी।



