आजमगढ़:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Azamgarh: Young man injured in road accident dies during treatment

बबलू राय पटवध
बलरामपुर/आजमगढ़। अंबेडकर नगर जिले के टांदा थाना क्षेत्र के अलीगंज सीएचसी के पास बाजार से बाइक लेकर घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में घायल हो गया घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भेजा,अंबेडकर नगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के छोटा चिंकोरा गांव निवासी सरफराज (22) पुत्र शहाबुद्दीन सोमवार की दोपहर लगभग 12.00 बजे बाजार से बाइक लेकर घर जा रहा था जैसे ही अलीगंज सीएचसी के पास पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन से टक्कर होने से घायल हो गया हालत गंभीर देखते ही परिजन पीजीआई टांदा ले गए जहां डाक्टर ने रिफर कर दिया परिजन सिधारी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले आए जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह लगभग 8.00 बजे मौत हो गई पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भेजा मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था



