Mumbai news:कुर्ला एल विभाग मनपा के भ्रष्ट कार्यभार व भ्रष्टाचार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन, सिटीजन संस्था की महिलाओ ने निकाला आक्रोश मोर्चा

मनपा के सहाय्यक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर और कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले की कार्यशैली का विरोध जताते हुये सिटीजन संस्था की महिलाओ ने उठाये कई सवाल

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

दिनांक 06-11-2023 दिन सोमवार को सिटीजन संस्था की महिला मंडल मोर्चा अध्यक्षा मिनाक्षीताई बोर्डे के नेतुत्व मे, बाईस कार्यकत्री महिलाओ ने कुर्ला एल विभाग मनपा मे होते हुये परिमंडल -5 एम/पश्चिम चेंबूर वार्ड का घेराव किया और
मनपा एल वार्ड के प्रांगण मे हल्ला बोल प्रदर्शन किया। मोर्चे का आयोजन सिटीजन संस्था के अध्यक्ष सैय्यद मासूम अली द्वारा मनपा प्रशासन की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया। सिटीजन संस्था के बैनर तले किये गए मोर्चा में कुर्ला शहर मे चल रहे अवैध निर्माण व गेस्ट हाऊस फौजिया हॉस्पिटल के कार्यशैली मे अनियमिता की स्थिति में आंदोलन चलाए जाने की चेतावनी भी दी गई। मोर्चे में संस्था के अध्यक्ष मासूम अली ने कहा कि मनपा एल विभाग के सभी अधिकारियो के कार्यों में भ्रष्टाचार है इस विषय की जांच मनपा उपायुक्त हर्षद काले को जल्द से जल्द करने की आवश्यकता है और मनपा उपायुक्त हर्षद काले ने तत्काल आदेश दिया है इन सभी मूद्दो को हम गंभीरता से लेते हुये रोक लगाने के लिये प्रयासरत है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button