अलग-अलग दो स्थानों से मिले महिला व पुरुष के शव से दहसत
Terror due to dead bodies of man and woman found from two different places
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का वाता वरण पैदा हो गया है। इन दिनों अपहरण व हत्या जैसी वारदात लगातार प्रकाश में आ रही हैं। जो पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। ताजा मामले में भिवंडी पाइप लाईन व बराला देवी ताला व के पास पहाडी़ पर दो अलग- अलग घटना में एक महिला और एक पुरूष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
भिवंडी बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर ध्यान दिया जाए तो अपहरण और हत्या जैसी खबरे लगातार आ रही हैं। भिवंडी पाइप लाईन के पास ३५ से ४० वर्ष के बीच उम्र की एक महिला का शव मिला है। जिसके गले में ओढ़नी पाई गई है। कोन गांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरिक्षक शुशील रविन्द्र सकपाल ने मामला दर्ज कराया हैं कि १८अप्रैल को सुबह लग-भग ११ बजे के आस-पास मामा कंपाउड ठाकुर गांव गेवी विजनिस पार्क के सामने ओढ़नी से गला चोट कर हत्या का अंदेशा जताई जा रही है। खबर मिलने पर कोनगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम हेतू स्व,इन्द्रा गांधी उपजिला अस्पताल भेज दिया है। दूसरी घटना भिवंडी के वराला देवी तालाब पहाडी़ के पास नारपोली पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के अंतर्गत २५ वर्षिय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतू इन्द्रा गांधी उपजिला अस्पताल भेंज दिया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।