Azamgarh:उधार देने से मना करने पर दुकान में लगा दी आग

Azamgarh: Shop set on fire after refusal to give loan

Azamgarh:

कप्तानगंज, (आजमगढ़) : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता मे उधार ना देना एक दुकान दार को महंगा पड़ गया, बताया जा रहा है कि चेवता मे राकेश चौरसिया की पान की गुमटी थी जिसमें उधार ना देने पर आग लगा दी गई, आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसकी चपेट में आने से दिनेश शर्मा नाई की दुकान भी जलकर ख़ाक हो गई, चेवता गांव निवासी राकेश चौरसिया, पुत्र हरिलाल चौरसिया, चेवता बाजार में पान मटेरियल की होलसेल और जनरल स्टोर की फुटकर दुकान चलाते थे। रात करीब 10 बजे गांव के एक युवक ने उनसे उधार सामान मांगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर दबंग युवक ने धमकी दी कि वह दुकान फूंक देगा। रोज की भांति राकेश दुकान बंद कर घर चले गए, जो बाजार से 700 मीटर दक्षिण में है। रात साढ़े बारह बजे बाजार से किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब तक राकेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।इस दौरान दुकान में रखी 13 हजार रुपये नकदी सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार की सुबह बाजार के लोग दुकान बंद कर थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुँचे विधायक नफीस अहमद ने कहा ये सिर्फ एक दुकान नहीं जली उसकी रोजी रोटी थी, जिसे सत्ता के गुंडों ने जलाया है। क्या इन गुंडों पर पुलिस कोई कार्रवाई करेगी या कानून के राज का ढोल यूं ही पीटा जाएगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button