पहलगाम की घटना को लेकर बजरंग दल जिला संयोजक प्रांशु सिंह के नेतृत्व मे आतंकवाद का पुतला दहन किया।

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।।
घोसी। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस के नेतृत्व लोगों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहा पर शाम 5:00 बजे आतंकवाद का पुतला फुकते हुए विरोध प्रकट किया। पहलगाम ने तमाम पर्यटकों में से हिंदुओं को चिन्हित करके उनका नाम धर्म पूछकर मारे जाने से पूरा देश आक्रोशित है इसी संदर्भ में 25 अप्रैल को पूरे भारत में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। पूरा देश इस घटना का बदला लेने के लिए व्याकुल है तथा सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है की जल्द से जल्द आतंकियों और देश मे रह रहे देश विरोधियों को सबक सिखाया जाए। कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्य रूप से घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता , अभिषेक सिंह , रूपेश सिंह के अतिरिक्त बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिषेक सोनकर, हार्दिक कश्यप ,आकाश सिंह ,आलोक बरनवाल, चैन चौरसिया, विशाल जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



