बैतूल:आपका वोट अमृत तुल्य है इस अमृत रूपी मत का उपयोग मतदान कर करे

(मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट)

याद रहे प्रतिनिधियो को खराब कहने का हक आपको तब तक नहीं है जब तक आप अपने वोट का उपयोग सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए नही करते। सही या गलत प्रतिनिधि का आँकलन करने का हक आपको तब तक नहीं है जब तक आप वोट नहीं देते। वोट का सही उपयोग करें, इसे व्यर्थ न जाने दें। और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करे। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश मे हर एक मतदाता का मत अमूल्य है। हमारे एक वोट से ही हार जीत का फैसला होता है अगर हम जागरूक होंगे तभी सही उम्मीद्वार शहर और देश का विकास कर सकता है। अतः जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बन अपने मताधिकार का उपयोग करे। तुषार ने बताया की आज भी देश का एक ऐसा बड़ा तबका है जिनको वोट देने का अधिकार तो मिला है लेकिन वो इस अधिकार का महत्त्व नहीं समझते। लोगों में चुनाव के समय वो उत्साह नजर नहीं आता जो होना चाहिए। चुनाव पर्व नही हमारा गौरव है, इस गौरवशाली पल के हम साक्षी बनते है इसलिए उत्साह के दिन को अपने मन से काफुर न होने दे, मतदान दिवस पर घर की चार दिवारी से बाहर निकल कर अपना कीमती वोट मतदान कर अपने कर्तव्य का पालन करे। हमे सोच बदलने की जरूरत है हम सोचते हैं की मेरे अकेले के वोट देने या ना देने से क्या फर्क पड़ जाएगा, यही सोच आपके साथ और लोगों की भी है। यही कारण है की वोट देने के लिए हम घर से नहीं निकलते और नुकसान शहर के विकास का कर देते है। मतदान को लेकर जब तक हम जागरूक नही होंगे तब तक हम अपने मताधिकार का सही प्रयोग नही कर पाएंगे। हर मतदाता जब तक जागेगा नहीं तब तक लोकतंत्र मजबूत नही हो सकता? ऐसे कई मुद्दे हैं जिसके लिए हमे जागरूक होना बहुत जरूरी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता है। और ये मतदाता ही है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है इसलिए देश का हर एक नागरिक जब मत देने के लिए जाता है तो उसे एक जागरूक मतदाता की तरह अपना वोट देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button