शहर में एक दिन के अंतराल में मिल रहा पानी ,यही है भाजपा के विकास की कहानी:जमुना पण्डागरे

(मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट)
बैतूल।। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद श्रीमती जमुना पण्डागरे ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बैतूल शहर वासियों के साथ भाजपा द्वारा किये जा रहे कृत्य का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि बैतूल शहर में पानी की बड़ी समस्या है एक दिन के अंतराल में पानी मिलता है जबकि कनेक्शन धारियों से नगर पालिका पूरे महीने भर का टेक्स वसूल रही है जो सीधे सीधे आम जन के साथ धोखा धड़ी किये जाने की श्रेणी में आता है। भाजपा कहती है हमने विकास किया तो क्या यही विकास है ,भाजपा का विकास कागजों में कुछ और मुंह पर कुछ होता है। हकीकत कुछ और होती है आज भी शहर वासियों को पानी के लिए एक दिन अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है क्या भाजपा इसका जवाब देगी की शहर वासियों के साथ यह कृत्य इतने सालों से क्यों किया जा रहा है।श्रीमती पण्डागरे ने कहा कि 28 साल से भाजपा के सांसद और 18 साल से भाजपा की सरकार है नगर पालिका में भी भाजपा काबिज है फिर आखिर बैतूल शहर वासियों को प्रतिदिन पानी क्यों नहीं मिलता है । इस समस्या से मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार जूझ रहे हैं और उन्हें 48 घंटे के लिए पानी का स्टोर करना पड़ता है । पानी, बिजली ,सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी भाजपा सरकार नहीं दे पाई तो कि विकास के दावे किस बात के करती है।उन्होंने कहा कि बैतूल नगर पालिका में करोड़ों रुपए के बजट आने के बाद और अमृत योजना में करोड़ो रूपये खर्च किये गए थे इसके बावजूद पेयजल सप्लाई के बेहतर इंतजाम न होना यह साबित करता है कि सिर्फ भाजपा नेताओं का ही यहां विकास हो रहा है आम जनता की उन्हें चिंता नहीं है । बैतूल में पेयजल सप्लाई के लिए करोड़ो रूपये खर्च किये गए। ताप्ती से पाइप लाइन डाली गई उसके बाद भी पानी 48 घंटे में एक बार मिल रहा है । कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता का दर्द समझती है इसलिए कांग्रेस की सरकार बनानी है और कमलनाथ जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है।श्रीमती पण्डागरे ने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा आपके सुख दुख के साथी हैं । निलय डागा को जिताना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है । कांग्रेस की सरकार बनेगी तो क्षेत्र में खुशहाली आएगी क्षेत्र का विकास होगा निलय डागा हमेशा आपके बीच रहते हैं इसलिए अब मौका आ गया है धोखेबाजों को हटाने का । उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि नेता नही बेटा चुनो जो आपका सहारा बने ।



