Azamgarh:दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक तथा एक किशोर हुआ घायल
Azamgarh: A young man and a teenager were injured in two separate road accidents

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना अंतर्गत सेमा गांव निवासी अंश मौर्य लगभग 12 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सेमा गांव के पास रोड क्रॉस कर रहा था। तभी रोड पर जा रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों द्वारा उसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। उसी कड़ी में मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत जमीन सरैदा गांव निवासी सत्य प्रकाश उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र श्याम अवध सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे किसी काम से अपने बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे सिधारी थाना के नरौली पर पहुंचते ही मैजिक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।



