Azamgarh :पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण निलिट से ओ लेवल व सीसी सी मान्यता प्राप्त इच्छुक संस्थाएं ऑनलाइन करें आवेदन
पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण निलिट से ओ लेवल व सीसी सी मान्यता प्राप्त इच्छुक संस्थाएं ऑनलाइन करें आवेदन
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने बताया है कि वर्ष 2025-26 हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी का निर्धारण में पिछड़े वर्ग बेरोजगार युवक /युवतियों के लिये ’’नीलिट’’ से ’ओ’ लेवल एवं ’’सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष में आनलाइन संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ’’नीलिट’’ से ’ओ’ लेवल एवं ’’सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त इच्छुक संस्थाओं (आवेदन की अन्तिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं www. obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई ,2025 से 27 मई ,2025 तक निर्धारित है। उक्त योजना का दिशा निर्देश/समय सारिणी विभाग के वेबसाइट पर प्रदर्शित की गयी है। मान्यता से सम्बन्धित समस्त अभिलेखो व आधारभूत ढांचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ एक-एक प्रति हार्ड कापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय प्रथम तल,नेहरू हॉल,आजमगढ़ में दिनांक 27, मई 2025 समय सायं 3.00 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा किया जाना है। संस्था द्वारा भरे गये आनलाइन आवेदन अंकित सूचनाओं का जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ द्वारा अभिलेखीय/भौतिक सत्यापन किया जाना तथा सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करते हुये आवेदन को अपने अभिमत सहित डिजिटल हस्ताक्षर से दिनांक 30 मई 2025 तक सत्यापित किया जाना है



