Azamgarh :दहेज हत्या में 02 गिरफ्तार

दहेज हत्या में 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदिका इन्दु देवी पत्नी विरेन्द्र ग्राम खुशनामपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि प्रार्थिनी की पुत्री शीतल देवी व गूड्डू पुत्र नन्दू ग्राम- पिअरी थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ विगत एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरेज द्वारा शादी की गयी थी शादी के उपरान्त प्रार्थिनी की पुत्री शीतल अपने पति गूड्डू के साथ ग्राम पिअरी में रह रही थी लेकिन शादी के बाद से ही गूड्डू व इनके पिता नन्दू पुत्र दशवत दहेज के लिये प्रताडित करते रहते थे कि दहेज के लिये ही गूड्डू पुत्र नन्दू व नन्दू पुत्र दशवत निवासी गण ग्राम- पिअरी थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ दिनांक 07.05-2025 को समय करीब 05.00 बजे सायं को शाजिश से जहर दे दिया जिस कारण प्रार्थिनी की पुत्री शीतल की मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 49/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट वादिनी मुकदमा इन्दु देवी पत्नी विरेन्द्र ग्राम खुशनामपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बनाम 1. गूड्डू पुत्र नन्दू 2. नन्दू पुत्र दशवत निवासीगण पियरी कोसडा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज के द्वारा सम्पादित की जा रही है।
आज शनिवार को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त 1. गूड्डू पुत्र नन्दू 2. नन्दू पुत्र दशवत निवासीगण पियरी कोसडा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ को इटैली बाजार तिराहा के पास से समय करीब 07.05 बजे हिरासत पुलिस हिरासत मे लिया गया। बाद गिरफ्तारी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button