Azamgarh news:धूमधाम से किया गया मूर्ति विसर्जन,डीजे के धुन पर युवा खूब नाचे

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:दीपावली पर्व के बाद मूर्ति विसर्जन मंगलवार को धूमधाम से किया गया इस दौरान डीजे के धुन पर युवक खूब नाचे। देर रात मूर्ति विसर्जन कस्बे कस्बा स्थित रानी पोखरे पर किया गया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।रानी की सराय में दीपावली पर पर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं पूजा पंडालो में स्थापित की जाती है। कस्बे में लगभग एक दर्जन पूजा कमेटी द्वारा लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है वहीं दीपावली के तीसरे दिन मूर्ति विसर्जन कस्बा स्थित रानी पोखरे मे किया जाता है। रानी की सराय कस्बा आजमगढ़ वाराणसी इलाहाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित है। हाईवे होने के कारण पुलिस द्वारा कस्बे की दोनों छोरों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाता है। वही पूजा कमेटी द्वारा मगाये गये अन्य जनपदों से आए हुए डीजे व स्थानीय डीजे द्वारा तेज ध्वनि निकालने की होड़ मची रहती है और एक दूसरे डीजे में जोरदार टक्कर होती है जिसे देखने के लिए आसपास गांव के हजारों युवक जुट जाते हैं और खूब आनंद लेते हैं। मूर्ति विसर्जन देर रात तक हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button