Azamgarh :बेरोजगारों हेतु प्रत्येक ब्लॉक में तिथि वार आयोजित किया जाएगा शिविर

बेरोजगारों हेतु प्रत्येक ब्लॉक में तिथि वार आयोजित किया जाएगा शिविर

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी (सेवायोजन) श्री राममूर्ति ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खंडों में एसआईएस इंडिया लि0 जौनपुर के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ब्लॉकों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व आफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जायेगी। प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है। जिसमें विकास खण्ड मार्टिनगंज में 19 व 20 मई, ठेकमा ब्लॉक में 21 व 22 मई, पवई ब्लॉक में 23 व 24 मई, फूलपुर ब्लॉक में 26 व 27 मई, लालगंज ब्लॉक में 30 व 31 मई, पल्हना ब्लॉक में 02 व 03 जून, तरवाँ ब्लॉक में 04 व 05 जून, मेंहनगर ब्लॉक में 06 व 09 जून, मिर्जापुर ब्लॉक में 10 व 11 जून, जहानागंज ब्लॉक में 12 व 13 जून, साठियांव ब्लॉक में 16 व 17 जून, पल्हनी ब्लॉक में 18 व 19 जून, रानी कि सराय ब्लॉक में 20 व 21 जून, तहबरपुर ब्लॉक में 23 व 24 जून, मुहम्मदपुर ब्लॉक में 25 व 26 जून, अजमतगढ़ ब्लॉक में 27 व 30 जून, हरैया ब्लॉक में 01 व 02 जुलाई, बिलरियागंज ब्लॉक में 03 व 04 जुलाई, महाराजगंज ब्लॉक में 05 व 07 जुलाई, कोयलसा ब्लॉक में 08 व 09 जुलाई, अतरौलिया ब्लॉक में 10 व 11 जुलाई, अहिरौला ब्लॉक में 16 व 17 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button