नव नियुक्त उपजिलाधिकारी निजामाबाद आई ए एस सुनील कुमार धनवंता ने कार्य भार संभाला

Newly appointed Deputy Collector Nizamabad IAS Sunil Kumar Dhanwanta took over the charge

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद उपजिलाधिकारी के पद पर आई ए एस सुनील कुमार धनवंता ने कार्य भार ग्रहण किए।इसके पहले सदर तहसील में सुनील कुमार धनवंता ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर 9 महीने अपनी सेवा दे चुके हैं।सुनील कुमार धनवंता मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।उन्होंने कहा कि हम लंबित मुकदमों के फाइलों का जल्द से जल्द निपटारा करेंगे।किसी के साथ भेद भाव नहीं करेंगे।क्योंकि कितने गरीब महरूम दूर दूर से आकर परेशान रहते हैं उनके मुकदमों का निपटारा नहीं हो पाता है।हम ऐसे मुकदमों की फाइलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास करेंगे।सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने तहसील क्षेत्र के लोगों का आह्वान किए कि आप लोगो की कोई भी समस्या हो आप लोग मुझसे मिलिए आप लोगों की समस्या का निदान निष्पक्ष ढंग से किया जाएगा।किसी भी व्यक्ति के साथ भेद भाव नहीं किया जाएगा सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि शिकायत कर्ताओं की शिकायत त्वरित निस्तारित करने की रहेगी और तहसील में प्रशासनिक स्तर पर सुधार लायेगे।सरकारी जमीन,नाले, रास्ते आदि संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button