आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने जनता की सुनी फरियाद,,दलितों का मामला रहा सुर्खियों में 

Azamgarh: On the day of complete satisfaction, the DM-SP made a plea to the public, Dalits should be in the headlines. 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 17 मई ।निजामाबाद तहसील समाधान दिवस पर आ पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ,पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना,सी डी ओ परीक्षित खटाना ।इन अधिकारियों  की तहसील दिवस पर आने की सूचना पाकर फरियादियों की लंबी लाइन  लग गई। वही एक बार फिर दलित (खटीक समाज) के लोगों ने आधा दर्जन की संख्या में तहसील प्रांगण में पहुंचकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि पवाई लाडपुर भूमाफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री का हवाला देकर हमारी बाउंड्री को गिरा दिया गया है, जब भी हम बाउंड्री का गेट य बाउंड्री जुड़वाते हैं, फर्जी शिकायत, बिना किसी आदेश के पुलिस द्वारा रोक दिया जाता है, भूमाफियाओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है अपनी जमीन औने-पौने दाम पर हमको लिख दी जाए, दलितों ने आगे बताया कि साहब जान माल का खतरा भी बना रहता है। तहसील समाधान दिवस पर पड़े शिकायती  प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार  ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधी टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण  किया जाए। इन  अधिकारियों  ने उपस्थित हर विभागों के अधिकारियों से कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत  संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।तहसील  समाधान दिवस  पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ,पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना,सी डी ओ परीक्षित खटाना,नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता,तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार आदर्श सिंह,मिर्जापुर वीडियो राजन राय, मुहम्मद पुर वीडियो आराधना त्रिपाठी,निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा,नलकूप विभाग जेई राहुल राय,मनोज तिवारीकृषि विभाग प्रवेक्षक,दीपक कुमार पांडे खंड शिक्षा अधिकारी,मनोज कुमार शर्मा ,सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह,बन विभाग गोपाल जी, निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह,सरायमीर थानाध्यक्ष, तहबरपुर थाना प्रभारी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button