भाजपा द्वारा आयोजित किया गया एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संगोष्ठी
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने एक साथ चुनाव कराए जाने के फायदे बताई
भदोही। भाजपा द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर शनिवार को ज्ञानपुर स्थित एक निजी विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी मौजूद रहें। उनके द्वारा इसके फायदे बताए गए।
इस दौरान अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि देश में लोकसभा व विधानसभा का चुनाव अलग-अलग हो रहा है। इसके कारण सरकार और देश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बार-बार होने वाले चुनाव को कम करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार एक राष्ट्र-एक चुनाव कराए जाने की पक्ष में है। इसके कारण सरकार व जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से बचने वाले रुपए को देश हित में खर्च किए जाएंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा उनका सुझाव व समर्थन प्राप्त करने के लिए भाजपा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश हित में है। जनता भी चाहतीं हैं कि उन पर हर साल चुनाव का बोझ न डालें जाए। इससे जनता और सरकार दोनों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल आरती पाठक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर मनीष पांडेय, शेषनारायण पाठक, सत्यदेव पांडेय, राजेश पाठक, स्नेहलता सोनी, अवंतिका, सीमा आदि के अतिरिक्त काफी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद रहें। संचालन जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने किया।