कथा हवन पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

Shrimad Bhagwat Katha concluded with Katha Havan Puja

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज नगर के लावरछी वार्ड में चल रहे, श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का आज सातवें दिन हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के आचार्य राघवेंद्र शास्त्री द्वारा, कथा के अंतिम दिवस पर श्रीमद् भागवत के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन में श्रीमद् भागवत की कथा श्रवण करने मात्र से जीव को धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में श्रीमद् भागवत की कथा श्रवण करनी चाहिए कथा श्रवण करने से दहिक दैविक और भौतिक तापो का शमन हो जाता है कथा के अंत में ब्राह्मणों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजन हवन कार्यक्रम, वैदिक मत्रों के बीच संपन्न कराया गया पूजन और हवन के कार्यक्रम में मुख्य यजमान रविंद्र रावत श्रीमती फूलमती देवी सतीश रावत उज्जवल प्रताप रावत सहित अनेक श्रद्धालु जनों ने पूजन हवन में भाग लिया पूजन हवन के पश्चात मुख्य यजमान द्वारा, भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button