ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भाजपा द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra organized by BJP in honour of Operation Sindoor

तहसील संवाददाता अमित सिंह

मेंहनगर/आजमगढ:ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार को देरशाम सदर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कस्बे के प्रभा पोखरे स्थित शिव मंदिर से सैनिको के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण के दौरान भारत माता की जय , बंदे मातरम के जयघोष से साथ भ्रमण कर ऐतिहासिक लखराव पोखरे पर समापन के दौरान वीर शहीदों को उपस्थित लोगों ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया ,अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज हम सभी भारत वासियों को अपने यशस्वी प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए सटीक कार्रवाई की इस सफल ऑपरेशन ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक रूप अपनाने में सक्षम है हमें अपनी सेना पर गर्व है,भाजपा जिलामहामंत्री नन्हकू सरोज ने कहा कि कुशलता से अंजाम दिया हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है। और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को आतंकवादियों के विरुद्ध खुली छूट दी गई। ऐसी कार्रवाई से आतंकवादियों का मनोबल टूट गया अब साहस नहीं करेंगे। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रगति सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की बहन और बेटियों के सम्मान तथा सुरक्षा का संकल्प है , इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान , एस सी एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम , पूर्व जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह , जिलामंत्री महेंद्र मौर्य , अरुण सिंह ,जंगबहादुर यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ,सुधीर राय प्रगति सिंह बबीता सिंह अजय सिंह, अनुराग पाण्डेय अनिल यादव अरुण सिंह मण्डल अध्यक्ष खरिहानी विवेक दुबे उदय प्रताप सिंह धर्मपाल सिंह सतीश कश्यप मंडल अध्यक्ष बोंगरिया संदीप सिंह रानीपुर रजमों मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह खजुरा सहित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button