ईद-उल-अजहा पर रब की इबादत कर दी गई कुर्बानी 

डीएम व एसपी ने नगर में पहुंचकर दी मुस्लिम बंधुओं को त्यौहार की मुबारकबाद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी करते नगर में चक्रमण 

 

भदोही। ईद-उल-अजहा का पर्व नगर सहित जिले में पूरे अकीदत के साथ मनाया। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मस्जिदों व ईदगाहों में लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। वहीं एक-दूसरे से गले मिलकर त्यौहार की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान ईदगाह व मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। सुबह 6:30 बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन लोग उससे पहले ही ईदगाहों व मस्जिदों की ओर रुख कर दिए थे। नमाज से पहले ही ईदगाह व मस्जिद भर गई थी। उसके बाद आने वालों को जगह नहीं मिली। ऐसे लोगों को नमाज अदा करने के लिए दूसरी ईदगाह व मस्जिद के लिए रुख कर गए। नमाज अदा कर मुस्लिम बंधुओं ने मुल्क में अमन-चैन कायम रखने व खुशहाली तथा तरक्की के लिए दुआएं मांगी। सभी आपस में गले मिलकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद व बधाई दी। बकरीद पर्व के मद्देनजर डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक नगर में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मातहतों से इस संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर के अजीमुल्लाह चौराहा पर नगर पालिका परिषद द्वारा कैंप लगाया गया था। जहां पर पहुंचकर डीएम व एसपी बैठे और अज़ीमुल्ला चौराहे वाले ईदगाह से नमाज अदा कर निकलने वाले लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।‌ उधर नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधु अपने पूर्वजों के कब्रों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी। घर पर पहुंचकर मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की राह में जायज जानवरों की कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद मिलने-मिलाने का दौर शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। लोग एक-दूसरे के घरों वहीं लोगों ने शिरनी पहुंचाने में व्यस्त रहे। सुबह से ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय मय हमराहियों के साथ नगर का गश्त करते रहे। एसडीएम अरुण गिरी व सीओ अशोक कुमार मिश्र भी ईदगाहों व मस्जिदों के पास पहुंचकर जायजा लिए। नगर पालिका परिषद के ईओ भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नगर के सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button