लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा सरकार कर रही है राजनीतिकरण
आने वाले 100 दिनों के भीतर करना है कांग्रेस के संगठन का कार्य पूर्ण
भदोही। कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के निर्देश पर 2025 को संगठन का वर्ष घोषित
किया गया है। आने वाले 100 दिनों के भीतर संगठन का कार्य पूर्ण करना है।
उक्त बातें श्री पांडेय सोमवार को नगर में स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जिसमे से 20 दिन बीत चुके हैं। वैसे भदोही जिले में जिस तरह से समर्पण के साथ लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है संगठन निर्माण का लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण हो जाएगा। श्री पांडेय के साथ ही जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे ने कहा कि देश में सत्ता पर आसीन भाजपा की सरकार लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर रही है। यह देश बांटने वाली सोच से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। इसलिए कांग्रेस लगातार पूरे देश भर में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन कर रही है। 15 जून को कांवल ज्ञानपुर में तथा 22 जून को औराई में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन होगा। फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक कर
उनके अध्यक्षों से जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही गई।
इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दुबे, संदीप दुबे, शिवपूजन मिश्र, मृत्युंजय सिंह टोनी, विष्णु उपाध्याय, विनोद गौतम, सनाउल्लाह शाह, सरफराज अहमद, सुधांशु उपाध्याय, पंकज दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।