बिजली चोरी पर चला अभियान, तीन पर मुकदमा दर्ज, 25 कनेक्शन काटे गए
Campaign launched against electricity theft, case filed against three, 25 connections cut

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़)। बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्रों की पहचान कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को करसड़ा उपकेंद्र के अंतर्गत बेला गांव में विशेष जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी आकाश सिंह ने स्वयं किया। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामलों में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस कार्रवाई में विभाग ने करीब डेढ़ लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की। इस विशेष अभियान में उपखंड अधिकारी के साथ अवर अभियंता अजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, अरुण कुमार यादव तथा समस्त लाइनमैन स्टाफ मौजूद रहे।



