Azamgarh news:सरस्वती शिशु मंदिर में वोटर चेतना अभियान की बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट रिंकू चौहान

ठेकमा/आजमगढ़:विकास खंड ठेकमा के ग्राम पंचायत मिर्जा जगदीशपुर में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर वोटर चेतना महाअभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ठेकमा संतोष चौबे जी ने किया

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ राकेश मिश्रा और सिनोद मौर्य ने किया

इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष ठेकमा ने बूथ पर 26 नवम्बर को बीएलओ से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को भरे जाने के सम्बन्ध में जानकारी दिए उन्होने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में नये वोटरों को जोड़ने के लिए फार्म-6 को भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाय। इसी के साथ ही मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्र वाशियो से अपील किया कि निर्वाचन के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में नये वोटर फार्म-6 भरकर इसमें सम्मिलित हों।
26 नवम्बर को हर बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे

कार्यक्रम में बबलू सिंह, मुन्ना तिवारी,आई टी संयोजक विकास गिरि, सतीश शुक्ला, अशोक गुप्ता ,सोनू उपाध्याय ,दुर्ग विजय राय सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button