आजमगढ़:कृषि महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

रानी की सराय/ आजमगढ़ कृषि महाविद्यालय आजमगढ में दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस् के रूप मे मनाया गया I इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा इसको अंगीकार किया गया। इसके बाद संविधान सभा के सभी सदस्यों ने 24 जनवरी को इस पर हस्ताक्षर किये और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया। जिसके बाद से ही इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। यह ऐसा संविधान है, जिसमें देश के हर एक नागरिक के अधिकारों और उसकी आजादी का खयाल रखा गया है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने भीमराव अम्बेडकर जोकि हमारे संविधान के निर्माता है को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं शपथ दिलाई I इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button