आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजना के तहत दी गई जानकारी

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सोमवार को ग्राम पंचायत गिडउर में भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में जानकारी स्टाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेकमा खंड विकास अधिकारी अलोक कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने किया।कार्यक्रम के नोडल प्रभारी राहुल सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ठेकमा आलोक कुमार सिंह ने लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाएं चल रही हैं ,योजनाओ का लाभ पात्र ब्यक्तियो तक बिना किसी दबाव के लाभार्थियों को लाभ मिले , इसके तहत सम्बंधित विभागों द्वारा काउंटर लगाए हैं ,आप सभी ग्रामीण सम्बंधित विभागों से जानकारी हासिल करें ,साथ टीबी प्रसारण भी हो रहा है,जिसे देखे व अमल कर लाभ उठाएं,इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,स्वास्थ्य,सहकारिता,समाज कल्याण,जल जीवन मिशन,ग्राम विकास, पंचायती राज एवं कृषि विभाग सौरभ कुमार, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, रमेश राम, ग्राम प्रधान रामआसरे प्रजापति, सुनील सिंह एवं अन्य ग्रामवासी व सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



