विकास की दिशा में सक्रिय पहल:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, सौंपा ज्ञापन

Azamgarh,Active initiative towards development, Palhna block chief Anurag Singh Sonu met Chief Minister Yogi Adityanath and submitted a memorandum

आजमगढ़ जनपद के मेहनगर तहसील अंतर्गत पल्हना विकासखंड में विकास कार्यों की गति को तेज करने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक लिखित ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और आवश्यक विकास योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही कई मुद्दों पर मौखिक चर्चा भी की।

सड़क चौड़ीकरण और निर्माण की मांग

ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ने बताया कि बाजनपुर नहर पट्टी से चिलबिला होते हुए शिहुका गेट तक सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता है। यह मार्ग क्षेत्र के बीस हजार से अधिक लोगों के दैनिक आवागमन का प्रमुख जरिया है। इसी मार्ग से व्यापारी, किसान और आम नागरिक चिकित्सा सेवाओं के लिए वाराणसी, मऊ, गाज़ीपुर और आजमगढ़ के पीजीआई तक आवाजाही करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के कई अन्य महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की भी मांग रखी, जिनमें शामिल हैं:

शिहुका मेहनाजपुर से पकड़ी मार्ग

पकड़ी से फक्कड़ बाबा धाम तक सड़क

लखराव पोखरा से मेहनगर तहसील तक बाईपास मार्ग

मेहनाजपुर बाजार के लिए वैकल्पिक बाईपास रोड

लालगंज भीरा मार्ग का चौड़ीकरण

कोटा खुर्द से चंदेवरा गांव तक सड़क चौड़ीकरण

भोजपुर से सराय तक नई सड़क का निर्माण

पल्हना से मजीठा मार्ग का निर्माण

स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पल्हना विकासखंड का गठन हुए करीब 22 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ब्लॉक का नाम आधिकारिक स्वास्थ्य विभागीय दस्तावेजों में अंकित नहीं हो पाया है।उन्होंने मुख्यमंत्री से हैबतपुर डुभाव गांव में एक पूर्ण स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग की, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से मिल सकें।

कानून व्यवस्था पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह से जनपद की कानून व्यवस्था पर भी जानकारी ली। उन्होंने जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button