आजमगढ़:भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज का हुआ भव्य स्वागत,अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

दीदारगंज – आजमगढ़:विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के हुबीबगंज बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के प्रथम आगमन पर भाजपा जनों ने अपने अजीज नेता की आगवानी की और सैकड़ो पार्टी कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए यह भी कहा कि आज प्रधान मंत्री मोदी जी की देन है कि भारत का नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जा रहा है। साथ-साथ उन्होंने उपस्थित लोगों से हांथ उठवाकर यह कहलवाया कि हम 2024 में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे ।उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी तथा मुख्य मंत्री योगी जी जाति धर्म और मजहब की बात नही करते हैं ये लोग सभी धर्मो का सम्मान करते हैं, आज देश तरक्की कर रहा है। कोरोना काल में लोगो को मुफ्त खाद्यान्न देने का कार्य किया, सबको पक्का आवास उपलब्ध कराया, किन्ही कारणों से जिनको आवास नहीं मिल पाया है उनको भी 2024 तक पक्का मकान मिल जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार की देन है कि आज आयुष्मान कार्ड धारक परिवार पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के रईस अहमद बरईपुर, हिफ्जुर्रहमान मीरअहमदपुर शाहजादा, मो0 साबिर भोरभऊ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद बरईपुर गांव में रईस अहमद के घर पहुंच कर गांव के लोगों से परिचय कर उनकी समस्यों को सुना तथा अतिशीघ्र समस्यों के समाधान का आश्वासन दिया। तथा समस पुर गांव में वोटर चेतना अभियान में कार्य कर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डा०अभिषेक रावत (पासी) प्रदेश शोध प्रमुख अनुसूचित मोर्चा, राम स्वारथ राजभर, ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय सिंह, इंद्रपति सेवक, राघवेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, सुबास चौहान, संजय राजभर, कमला सिंह, गुलाब मौर्या, अरुण राजभर, अशोक यादव, राम सरित ,अनिल मिश्र, सुनील दूबे, मनीष सिंह, साबिर हुसैन, डा0अनमोल मौर्या आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button