आइडियल पत्रकार संगठन जिला पालघर इकाई का पूर्ण गठन
Ideal Journalist Organization District Palghar unit fully formed
पालघर/मुंबई। आइडियल पत्रकार संगठन पालघर इकाई का पूर्ण विस्तार कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी आइडियल पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष पालघर विनोद यादव ने दी। जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार करते हुए यह बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर जिला संरक्षक पालघर सुरेश जायसवाल एवं जिला संयोजक पालघर रघुनाथ गायकवाड से विचार विमर्श करने के उपरांत इस कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष विनोद यादव, जिला संयोजक रघुनाथ गायकवाड, जिला संरक्षक सुरेश जयसवाल , जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला महासचिव सदानंद यादव जबकि रोहित गिरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पत्रकार श्री रुपेश यादव मीडिया प्रभारी, कैलाश लोखंडे को जिला कोषाध्यक्ष पालघर बनाया गया है। पत्रकार त्रिवेणी कमलाकांत शर्मा को जिला संयुक्त सचिव एवं युवा पत्रकार रवि राठौड़ को संगठन का सूचना प्रचार प्रसार सचिव नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि संबंधित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की सूची प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपलब्ध करा दी गई है। विनोद यादव ने यह भी बताया कि संगठन द्वारा पालघर में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने सभी संगठन के पत्रकार साथियों को बधाई दी और पत्रकारों के हित में कार्य करने का आवाहन किया। प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने पालघर इकाई का पूर्ण विस्तार करने पर संगठन के जिला अध्यक्ष जिला संरक्षक एवं जिला संयोजक सहित सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।