आजमगढ़:सफाई, प्रकाश व्यवस्था व प्लास्टिक प्रतिबंध पर एडीएम गंभीर सिंह सख्त
Azamgarh :ADM Gambhir Singh strict on cleanliness, lighting and plastic ban
आजमगढ़ 17 जुलाई: जिलाधिकारी के आदेश के अनुकम में आज अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा नगर पालिका परिषद् बिलरियागंज का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा नगर पालिका बिलरियागंज में सड़क के किनारे सूखे पेड़, झाड़ व जगह-जगह उगे घास को कटिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के तहत लगी कुछ लाइटें खराब पायी गयी, जिन्हें तत्काल बदलने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया।अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका में तीन टाइम सफाई कार्य कराया जाता है, जिसके क्रम में निरीक्षण के दौरान सफाई संतोषजनक पायी गयी। न०पा०बिलरियागंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो पात्र लाभार्थी हैं और उनके द्वारा आवेदन नहीं किया गया है, उसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने निर्देश दिया कि टीम गठित कर ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। न०पा०बिलरियागंज में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में पूछने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ वाडों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। जिस पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर पालिका स्थित समस्त वार्डों में नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोकथाम हेतु नगर पालिका क्षेत्र में टीम गठित कर अभियान चलाकर जब्तीकरण व जुर्माना की कार्यवाही कराये जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका भवन के छत पर पानी एकत्रित होना पाया गया तथा घास भी जमी पायी गयी, जिसके सफाई व पानी छत से निकाले जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की चहरदीवारी टूटी मिली तथा गेट लगा होना नहीं पाया गया, जिसके संबंध में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य तत्काल करा लिया जाए। उन्होने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नगर पालिका भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाय तथा उजाला/लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करा ली जाए। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा एम०आर०एफ० सेन्टर की जांच की गयी। जांच के दौरान सूखे कूड़े की झटाई करते हुए कर्मचारी पाये गये तथा उक्त एम०आर०एफ० सेन्टर क्रियाशील अवस्था में पाया गया। उन्होने एम०आर०एफ० सेन्टर के चहारदीवारी के चारों तरफ पेड़ लगवाये जाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा नगर पालिका स्थित वार्ड संख्या 25 शेखूपुर में रामाश्रय के घर से रमई के घर होते हुए सी०सी० रोड तक इण्टरलांकिग कार्य का निरीक्षण किया, कार्य संतोषजनक पाया गया।निरीक्षण के दौरान प्रदीप शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, न०पा०बिलरियागंज, कोमल पासवाल, न०पा० अध्यक्ष प्रतिनिधि, फखरे आलम, सभासद प्रतिनिधि, विजय बहादुर यादव, लिपिक व अन्य नगरवासी उपस्थित थे।